गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन द्वारा शहर के विकास की तुलना स्पेन से किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई चर्चा के बाद अब समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद ने तीखा हमला बोला है।
काजल निषाद का रवि किशन पर तंज
सपा नेता और पूर्व अभिनेत्री काजल निषाद ने रवि किशन के ‘गोरखपुर को स्पेन बनाने’ वाले दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘अरे जो गांजा भरकर समोसा खाएंगे, उनके यहां स्पेन बनेगा?’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या था पूरा मामला?
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने गोरखपुर के कायाकल्प और विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा था कि अब गोरखपुर स्पेन जैसा दिखने लगा है। इस दावे पर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुराते हुए नजर आए थे। हालांकि, विपक्ष इस बयान को लेकर लगातार बीजेपी सांसद को निशाने पर ले रहा है। काजल निषाद का यह तंज इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, जिसने गोरखपुर की स्थानीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
Image Source: hindi.news18.com